जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह की घटना:हवा में 12 मिनट अटकी 147 लोगों की सांसें: अनस्टेबल एप्रोच से लैंड नहीं हो पाई फ्लाइट

जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार को मुंबई से आई फ्लाइट पहली कोशिश में लैंड नहीं हो पाई। 12 मिनट बाद दूसरी कोशिश में फ्लाइट की लैंडिंग हुई। इस दौरान पैसेंजर्स की सांसें अटकी रहीं। प्लेन में क्रू समेत 147 लोग सवार थे। एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1280 ने सुबह 7:37 बजे मुंबई से जयपुर के लिए उड़ान भरी थी। सुबह करीब 9:20 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग का प्रयास किया। लेकिन प्रॉपर लैंडिंग नहीं हो सकी। पायलट ने विमान को रनवे टच कराने के तुरंत बाद दोबारा टेकऑफ करवाया। फ्लाइट को गो-अराउंड पर रखा। कुछ देर तक हवा में रखते हुए दोबारा लैंडिंग की तैयारी की। करीब 12 मिनट बाद सुबह 9:32 बजे सुरक्षित लैंडिंग करवाई। एविएशन सूत्रों के अनुसार पायलट की अनस्टेबल एप्रोच की वजह से फ्लाइट पहले प्रयास में लैंड नहीं हो पाई। 11 फरवरी; इंडिगो फ्लाइट के लेट होने से भड़क गए सांसद बेनीवाल 11 फरवरी को दिल्ली से जयपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-170 करीब 2 घंटे देरी से रवाना हुई। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल भी फ्लाइट से जयपुर आ रहे थे। पायलट के समय पर नहीं पहुंचने के कारण फ्लाइट लेट होने के कारण वे नाराज हो गए। यह फ्लाइट शाम 4 बजे की बजाय 2 घंटे देरी से शाम 6 बजे रवाना हुई। बेनीवाल ने एयरलाइन की मनमानी का आरोप लगाया व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से कार्रवाई की मांग की थी। 2 दिसम्बर; मुंबई से आई फ्लाइट में लैंडिंग गियर अटके, इमरजेंसी लैंडिंग 2 दिसम्बर को मुंबई से जयपुर आ रही स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट एसजी-649 की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। फ्लाइट के लैंडिंग गियर के हाइड्रोलिक सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने समय रहते एटीसी को सूचना देकर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। इसके बाद प्लेन की फुल इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में 189 पैसेंजर्स सवार थे। खाड़ी देशों के लिए छठे दिन भी 4 फ्लाइट रद्द, 45 पर्यटक दुबई में फंसे ईरान-इजरायल युद्ध के कारण इंटरनेशनल एयर कनेक्टिविटी प्रभावित है। जयपुर से खाड़ी देशों अबूधाबी, शारजाह और दुबई के लिए छठे दिन गुरुवार को सभी 4 उड़ानें रद्द रहीं। इनमें एतिहाद एयरवेज की अबूधाबी जाने वाली फ्लाइट ईवाई-329, एयर अरबिया की शारजाह फ्लाइट जी9-436, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई फ्लाइट आईएक्स-195 और स्पाइसजेट की दुबई फ्लाइट एसजी-57 शामिल हैं। गौरतलब है कि फ्लाइट्स रद्द होने से जयपुर के करीब 45 पर्यटक दुबई में फंसे हुए हैं। गुरुवार को स्पाइसजेट एयरलाइंस जयपुर से मुंबई जाने वाली एक फ्लाइट निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे देरी से रवाना हुई। फ्लाइट संख्या एसजी-921 जयपुर से दोपहर 12:35 की बजाय 2:10 बजे रवाना हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *