रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। बुंदेलखंड, ग्वालियर, आगरा और दिल्ली से पश्चिमी राजस्थान की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। रेलवे ने जयपुर जंक्शन पर स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस और खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव और रवाना होने के समय में बदलाव किया है। इससे यात्रियों को कनेक्टिंग ट्रेन पकड़ने में आसानी होगी। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। रेलवे ने जयपुर और फुलेरा स्टेशन पर दो ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव को मंजूरी दी है। जेडआरयूसीसी के स्पेशल मेंबर राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस अब जयपुर जंक्शन पर पूर्व निर्धारित समय से 10 मिनट पहले पहुंचेगी। वहीं स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस, जो दिल्ली (शकूर बस्ती) से जैसलमेर जाती है, उसे 10 मिनट देरी से चलाया जाएगा। पहले दोनों ट्रेनों का समय लगभग एक ही स्लॉट में होने के कारण यात्रियों को कनेक्टिंग ट्रेन पकड़ने में दिक्कत होती थी और कई बार ट्रेन छूट जाती थी। लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद ने इस समस्या को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के सामने रखा था। इसके बाद रेलमंत्री ने रेलवे बोर्ड को ट्रेन के समय में सुधार के निर्देश दिए। अब जयपुर जंक्शन पर दोनों ट्रेनों के शेड्यूल में आंशिक बदलाव किया गया है। ये रहेगा दोनों ट्रेनों का नया शेड्यूल


