आईपीएल: शेड्यूल नहीं हुआ जारी:बीसीसीआई के वेन्यू मैनेजर ने लिया SMS का जायजा, जयपुर में पूजा-पाठ के बाद तैयारी शुरू

आईपीएल 2026 का शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन सवाई मानसिंह स्टेडियम में पूजा-पाठ के बाद तैयारियां शुरू हो गई। गुरुवार सुबह आईपीएल के लिए नोडल ऑफिसर बनाए गए स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष नीरज के. पवन और राजस्थान रॉयल्स के उपाध्यक्ष राजीव खन्ना ने सवाई मानसिंह स्टेडियम स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की और तैयारियों का जायजा लिया। अप्रैल में हो सकते हैं मैच बीसीसीआई एक-दो दिन में आईपीएल का कार्यक्रम जारी कर सकती है। जयपुर में संभवत: अप्रैल मध्य से आईपीएल के मैच होने की संभावना है। राजस्थान रॉयल्स शुरुआत के तीन मैच गुवाहाटी में खेल सकती है। असम में चुनाव भी होने हैं, इसलिए पहले वहां मैच कराए जा सकते हैं। इस बार जयपुर को 4 मैच मिलने की संभावना है। अब तक 35 प्रतिशत काम पूरा नीरज के. पवन ने बताया गुरुवार को स्टेडियम की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसमें बीसीसीआई प्रतिनिधि अभय मदाले, आरआर के राजीव खन्ना, अतिरिक्त मुख्य अभियंता अनुपम गुप्ता, अधीक्षण अभियंता रावत, अधिशासी अभियंता पवन कुलश्रेष्ठ, सलाहकार अखिलेश मित्तल सहित अन्य अफसर मौजूद रहे। टाटा की रिपोर्ट के अनुसार सभी बिंदुओं पर चर्चा हुई। जो सुझाव रिपोर्ट में मिले, उसमें से 35% काम कर लिया है।
बीसीसीआई पर्यवेक्षक ने लिया स्टेडियम का जायजा गुरुवार को बीसीसीआई के वेन्यू मैनेजर अभय मदाले ने एसएमएस स्टेडियम का मुआयना किया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा- ‘उम्मीद है एक-दो दिन में आईपीएल का शेड्यूल जारी हो जाएगा। कई राज्यों में चुनाव को देखते हुए देरी हो रही है। एसएमएस स्टेडियम में तैयारियां अच्छी चल रही हैं। उन्होंने शाम तक बीसीसीआई को रिपोर्ट भेजने की बात कही। सीएमओ से मॉनिटरिंग: आईपीएल की तैयारियों की मॉनिटरिंग सीएमओ से हो रही है। कितना काम हो चुका और कितना बाकी है के बारे में जानकारी नीरज के. पवन सीएमओ में दे रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *