युवाओं को संसद में जाने का मिलेगा अवसर, तीन चरणों में होगा चयन

धमतरी | जिले के युवाओं को भारत की संसद में जाने का सुनहरा अवसर मिलने वाला है। ’विकसित भारत युवा संसद’ कार्यक्रम के तहत प्रत्येक राज्य से 3 चरणों में चयनित सर्वश्रेष्ठ युवा वक्ताओं को नई दिल्ली के संसद भवन में आयोजित विशेष सत्रों में अपने विचारों को अभिव्यक्त करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए 9 मार्च तक माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को पंजीकरण के दौरान एक मिनिट का वीडियो भी पोर्टल पर अपलोड करना होगा। युवा कार्यक्रम विभाग के समन्वयक और पीजी कॉलेज कार्यालय के अनुसार विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट में 3 चरणों में चयन होगा। पहले चरण में माय भारत पोर्टल पर वीडियो अपलोड करना होगा, जिससे 150 युवाओं को नोडल जिला स्तर पर बुलाया जाएगा। यहां से 10 युवा राज्य स्तरीय यूथ पार्लियामेंट के लिए चुने जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *