जयपुर की कॉलोनियों में स्ट्रीट-लाइट और सीवर की समस्या:शिकायत मिलने के बाद कई इलाकों में एक्शन लिया, पब्लिक के स्टार बने विजेंद्र जेदिया

जयपुर शहर में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं अब भी कई इलाकों में लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। कहीं कॉलोनियों की गलियां स्ट्रीट लाइट नहीं होने से अंधेरे में डूबी रहती हैं तो कहीं सीवर लाइन की खराब स्थिति के कारण सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। कई क्षेत्रों में कचरे के ढेर और बेसहारा जानवरों का जमावड़ा भी लोगों की दिक्कतें बढ़ा रहा है। इन समस्याओं के कारण न सिर्फ लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में परेशानी होती है। बल्कि, दुर्घटनाओं और बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। इन सभी मुद्दों को लेकर शहर के नागरिकों ने दैनिक भास्कर के भास्कर समाधान सेगमेंट के जरिए अपनी आवाज उठाई है। नागरिकों द्वारा पोस्ट की गई शिकायतों को संबंधित विभागों तक पहुंचाया गया, जिसके बाद कुछ मामलों में प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए समस्याओं का समाधान भी कराया। इससे स्थानीय लोगों में राहत और संतोष देखने को मिला है। ऐसी ही आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। शिप्रा पथ के सेक्टर 5 की सड़कों पर अंधेरा मानसरोवर के शिप्रा पथ सेक्टर-5 से हिमांशु राठौर ने गली में स्ट्रीट लाइट नहीं होने की समस्या पोस्ट की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लाइट नहीं होने के कारण रात के समय पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। सीवर और कचरे से परेशान सांगानेर के लोग सांगानेर क्षेत्र के निवासी रोहित ने भी भास्कर समाधान पर अपनी समस्या साझा करते हुए बताया कि चौधरी पेट्रोल पंप के पीछे बैरवा कॉलोनी में सीवर की गंभीर समस्या बनी हुई है। यहां सड़क पर सीवर का गंदा पानी बहता रहता है और आसपास कचरे के ढेर भी पड़े हैं। इससे क्षेत्र में बदबू फैल रही है, लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भवानी नगर में सीवर से फैली गंदगी सीकर रोड के भवानी नगर से राजकुमार पटवारी ने बताया कि कॉलोनी में सीवर लाइन टूटने के कारण गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। इससे पूरे क्षेत्र में गंदगी का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों ने इस समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है। बेसहारा जानवरों से लोगों में हादसों का डर वहीं बनी पार्क की सिंधी कॉलोनी से डॉ. निशि चंदनानी ने सड़क पर बेसहारा जानवरों के जमावड़े की समस्या को उठाया। उन्होंने बताया कि सड़क पर कई पशु एक साथ बैठे रहते हैं, जिससे वाहन चालकों को हादसे का डर बना रहता है, आसपास गंदगी भी फैलती है। सीवर चैंबर की समस्या का हुआ समाधान हालांकि कुछ शिकायतों पर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए समाधान भी कराया। सोडाला के अशोकपुरा क्षेत्र से नंद किशोर पालीवाल ने निजानंद महादेव मंदिर के पास सीवर चैंबर की रिंग बदले जाने की समस्या पोस्ट की थी। चैंबर की रिंग खराब होने से क्षेत्र में लोगों को खतरा बना हुआ था। शिकायत सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए चैंबर की रिंग बदलवा दी, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली। इसी तरह शहर के चौड़ा रास्ता इलाके से हरीश ने सीवर के काम के लंबे समय से अधूरे पड़े होने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पिछले तीन महीनों से सीवर का काम चल रहा था और पूरा नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने काम को जल्द पूरा करवाया, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली और लोगों में खुशी देखने को मिली। आज के ‘पब्लिक के स्टार’ बने विजेन्द्र जेदिया भास्कर समाधान सेगमेंट पर चौड़ा रास्ता इलाके में लंबे समय से रुके सीवर कार्य की शिकायत सामने आने के बाद नगर निगम के कार्यवाहक स्वास्थ्य निरीक्षक विजेन्द्र जेदिया ने तुरंत एक्शन लिया। उनकी पहल पर संबंधित टीम ने मौके पर पहुंचकर काम को पूरा करवाया और लोगों को राहत दिलाई। समस्या के समाधान में तत्परता दिखाने के लिए उन्हें आज का पब्लिक का स्टार चुना गया है। भास्कर समाधान सेगमेंट के जरिए शहर में जनसमस्याएं लगातार सामने आ रही हैं और प्रशासन तक पहुंच रही हैं। नागरिकों की सक्रिय भागीदारी और विभागों की कार्रवाई से यह पहल अब शहर में व्यवस्था सुधार का प्रभावी माध्यम बनती जा रही है। पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान” ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। शहर में बदलाव का सकारात्मक प्रयास इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे भास्कर एप की सोच है कि आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम कर सकें। शहर के हर इलाके से आमजन की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचे ये संभव नहीं है। ऐसे में दैनिक भास्कर एप के जरिए हर व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं पोस्ट कर सकता है। एप के इस सेगमेंट के जरिए आपकी आवाज सीधे उस मंच तक पहुंचेगी, जहां से असर होता है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.कचरा, अंधेरा और जलभराव से जूझता जयपुर:सांगानेर में भास्कर समाधान से मिली राहत; राहुल अग्रवाल बने ‘पब्लिक के स्टार’ 2.खो-नागोरियान में 4 साल से जमा कचरे का हुआ समाधान:धंसती सड़क, खुले गड्ढों और सालों पुरानी गंदगी पर एक्शन; कई इलाकों में मिली राहत 3.भास्कर समाधान’ में जनता की आवाज से बदल रही तस्वीर:गंदगी पर कार्रवाई, सड़कों की सुध ली, स्ट्रीट लाइट चालू’ पब्लिक के स्टार बने पप्पू 4.राजधानी में ‘भास्कर समाधान’ का असर:सीवर लीकेज दुरुस्त, सड़क मरम्मत शुरू; विक्रम सिंह बने आज के स्टार ऑफिसर 5.जयपुर में पार्क हुआ साफ, बोरिंग की समस्या की दूर:भास्कर समाधान बना लोगों की आवाज, गौरव शर्मा बने ‘पब्लिक के स्टार’ 6.जयपुर में समाधान सेगमेंट में गूंजी वार्डों की आवाज:अधूरे सीवर कार्य, जाम चैम्बर और लीकेज पर कार्रवाई, JEN जसवंत भास्कर बने ‘स्टार ऑफिसर’ 7.भास्कर समाधान में उठीं सड़क, सीवर और लाइट की समस्याएं:कई वार्डों में शुरू हुई कार्रवाई, पार्क और खाली प्लॉट से हटाई गंदगी 8.जयपुर में खुला ट्रांसफॉर्मर बना खतरा:सूर्य नगर के पार्क में गंदगी से परेशानी, हरेंद्र सिंह बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 9.भास्कर के समाधान सेगमेंट से गूंजी वार्डों की आवाज:कई जगह कार्रवाई से मिली राहत, पार्क की गंदगी, बंद लाइट, अधूरी सड़क मुद्दों पर विभाग सक्रिय 10.आज के ‘स्टार ऑफिसर’ बने रविन्द्र सिंह:मालवीय नगर में सड़क निर्माण से टूटी पाइप लाइन, सांगानेर में कचरा नहीं उठने से लोग परेशान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *