MP-राजस्थान में गर्मी का असर तेज:कई जिलों में पारा 35°C के पार; हिमाचल के 4 शहरों में तापमान 30°C हुआ

देशभर में मौसम दो अलग-अलग रंग दिखा रहा है। पहाड़ी राज्यों में जहां एक बार फिर बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार बन रहे हैं, वहीं मध्य और उत्तर भारत के मैदानी हिस्सों में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी तेज धूप के कारण दिन के तापमान में उछाल आया है। कई शहरों में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मार्च के पहले पखवाड़े में तापमान में और इजाफा देखने को मिल सकता है, हालांकि पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीच-बीच में मौसम में बदलाव बना रहेगा। उत्तर प्रदेश और राजस्थान में दिन के साथ-साथ अब रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। राजस्थान के पश्चिमी जिलों में गर्म हवाएं चलने लगी हैं और न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर दर्ज हो रहा है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम विभाग ने हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। उत्तराखंड के गंगोत्री में न्यूनतम तापमान -13°C, बद्रीनाथ में -11°C, हेमकुंड -12°C और हर्षिल -10°C दर्ज किया जा रहा है, जबकि मुनस्यारी में पारा -21°C तक गिर गया है। मौसम विभाग ने सिक्किम, गुजरात और गोवा में कोहरे की संभावना जताई है। अगले 2 दिन मौसम का हाल… 5-6 मार्च- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी की संभावना। मध्य प्रदेश: MP के 25 जिलों में तापमान 33°C के पार, मालवा-निमाड़ सबसे गर्म; होली पर गर्म रहेंगे भोपाल-इंदौर मार्च की शुरुआत में ही मध्य प्रदेश में गर्मी असर दिखाने लगी है। खासकर मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में दिन का टेम्पेरेचर बढ़ रहा है। मंगलवार को प्रदेश के 35 जिलों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री के पार पहुंच गया। इनमें धार, नर्मदापुरम, खरगोन, खंडवा और रतलाम सबसे गर्म रहे। पूरी खबर पढ़े… राजस्थान: टेम्परेचर 38°C से ऊपर पहुंचा, दिन-रात में सामान्य से ज्यादा तापमान राजस्थान में गर्मी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य के कई शहरों का अधिकतम तापमान 35°C से ऊपर दर्ज हुआ। पश्चिमी जिलों में तो दिन में झुलसाने वाली गर्मी रही। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 38°C के पार चला गया। न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने से मंगलवार रात में कुछ शहरों में हल्की ठंडक रही, लेकिन तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *