टोंक में मकान से 300 किलो नकली घी पकड़ा:सरस, कृष्णा और लोटस के टिन बरामद; पैकिंग मटेरियल भी मिला

जिला पुलिस स्पेशल टीम ने एक फिर गुरुवार को विभिन्न ब्रांड के नकली घी का जखीरा पकड़ा है। DST प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में काली का बाग रोड निवाई में एक मकान पर छापामार कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में नकली घी पकड़ा है। बाद में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर को बुलाया गया। इनमें सरस, कृष्णा, लोटस, सहित विभिन्न ब्रांड के देसी घी के टीन किए जब्त किए हैं। विभाग के अनुसार, 300 किलो नकली घी और 300 किलो पाम ऑयल जब्त किया गया है। मौके से ये बरामद जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने बताया कि निवाई में मीठा लाल गुर्जर का मकान में घी का जखीरा मिला है। इसके साथ साथ सरस के पैकिंग मेटेरियल मिला है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लोटस के 14 टीन, सरस के 3 टीन ,कृष्णा के आधा-आधा लीटर के 17 पैकेट, 1-1 लीटर के 17 पैकेट, पाम ऑयल के 10 टीन हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि यह घी बरवाड़ा से तैयार होकर यह सप्लाई होता था। यहां सरस घी के रेपर भी मिले हैं। प्रारंभिक तौर पर यह नकली घी है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुर्जर ने बताया कि इस मामले में नमूनों की जांच आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *