आगर मालवा पुलिस ने किया ‘सृजन’ कार्यक्रम का आयोजन:बच्चों को कौशल विकास के लिए किया गया जागरूक

आगर मालवा पुलिस ने सामुदायिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत आज बुधवार को ‘सृजन’ कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम समुदाय आधारित बालिका और महिला सुरक्षा के लिए संचालित है। समाज के कमजोर वर्ग, झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय पुलिस थानों के समन्वय से सृजन समितियां बनाई गई हैं। ‘सृजन’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 12 से 20 वर्ष के बालक-बालिकाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वावलंबन, स्वास्थ्य सुरक्षा, कानून की जानकारी, मानवाधिकार और कौशल विकास के प्रति जागरूक करना है। इस योजना में महिला पुलिसकर्मियों को ‘पुलिस दीदी’ के रूप में नियुक्त किया गया है, जो समुदाय में होने वाली हिंसा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा और बाल श्रम के मामलों को रोकने में सहायता प्रदान करती हैं। उन्होंने आत्मरक्षा, पुलिस हेल्पलाइन, महिला और बच्चों से संबंधित कानून, साइबर अपराध, गुड टच-बैड टच और पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी। समुदाय और बालक-बालिकाओं का सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत कमजोर वर्ग की बस्तियों में किशोर बालक-बालिकाओं को अपराध और नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें रोजगार निर्माण के लिए स्किल डेवलपमेंट और उच्च शिक्षा के साथ जोड़ने के प्रयास किए गए। खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर उनके समग्र विकास पर भी ध्यान दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *