लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत:डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंचे; अजय राय बोले- यह मौत नहीं हत्या है

लखनऊ में विधानसभा घेराव करने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत हो गई। वह गोरखपुर के रहने वाले थे और यूथ कांग्रेस के पूर्व महासचिव थे। कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा- यह हमारे कार्यकर्ता की मौत नहीं, हत्या है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी सूचना पर सिविल हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मृतक परिवार के साथ है। हमें जैसे ही जानकारी मिली, हमने अस्पताल के डायरेक्टर को फोन करके बेहतर इलाज के प्रबंध का निर्देश दिया, लेकिन यहां आने पर पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है। बेहतर इलाज के लिए फोन किया: ब्रजेश पाठक
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि हमें फोन पर जानकारी मिली कि एक युवक की हालत बहुत गंभीर है। उसे सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा है। हमने तत्काल सिविल अस्पताल के डायरेक्टर को फोन करके बेहतर इलाज के प्रबंध की बात कही। अस्पताल पहुंचकर पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है। उसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है। मृतक के परिजनों के साथ हमारी सरकार खड़ी है। उनके शव को व्यवस्थित तरीके से घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। मृतक कांग्रेस का कार्यकर्ता है? इसकी जानकारी नहीं। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि हमें सिर्फ इतनी जानकारी मिली है, वह सीनियर पत्रकार का भतीजा है। हमें जो जानकारी मिली उसके अनुसार युवक गंभीर अवस्था में कांग्रेस कार्यालय में पाया गया था। इस संबंध में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि मौत का क्या कारण है? पुलिस विभाग तमाम CCTV कैमरे खंगाल रही है। सभी पहलुओं पर जांच की जाएगी। अजय राय बोले- हमारा गला दबाया, जूते से मारा गया
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान हमारा गला दबाया गया। हमें जूते से मारा गया। हम खुद प्रदर्शन के दौरान बेहोश हो गए। पुलिस प्रशासन की ओर से पूरी तरीके से अत्याचार, अन्याय और जुल्म किया गया। उसी में हमारे एक कार्यकर्ता की मौत हो गई है। हमारे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया इसी में एनएसयूआई कार्यकर्ता अदनान जाफरी को भी गंभीर चोट आई है। वह अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के द्वारा नकली बैरिकेडिंग लगाया गया था, जिसका हम पहले से ही विरोध कर रहे थे। इस बैरिकेडिंग को हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या करने के लिए लगाया गया था। कार्यकर्ता प्रदर्शन के दौरान बेहोश हो गया था। इसके बाद उसे कांग्रेस कार्यालय लाया गया। फिर अस्पताल लाया गया। यहां मृत घोषित किया गया। इस पूरे प्रकार की जांच कराई जाए। सरकार युवक की मौत की जिम्मेदार है। यह हमारे कार्यकर्ता की हत्या है। इस घटना से सभी कार्यकर्ता दुखी हैं: अजय राय
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रभात पांडे हमारी पार्टी के पूर्व यूथ कांग्रेस महासचिव थे। प्रदर्शन के दौरान उनकी मौत हो गई है। हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता दुखी है और इस मुसीबत की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा की मौत कैसे हुई। प्रथम दृष्टि में वह बेहोश पाए गए थे, उन्हें अस्पताल लाया गया। यहां पर मृत घोषित कर दिया गया। वह हमारे पार्टी के सदस्य थे और हम पूरी ताकत के साथ उनके न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल था प्रभात पांडेय तस्वीरों में देखें लखनऊ में कांग्रेस का प्रदर्शन तस्वीर- 1. विधानसभा घेराव के ऐलान के बाद पुलिस ने डबल लेयर बैरिकेडिंग की। तस्वीर- 2. विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा घेराव करने पहुंच रहे कांग्रेसी। तस्वीर- 3.विधानसभा घेराव करने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं भी सड़क पर उतरीं। तस्वीर- 3. यूपी कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। सरकार के खिलाफ कर रहे नारेबाजी। तस्वीर- 4. विधानसभा के आसपास बड़ी संख्या में फोर्स तैनात की गई है। तस्वीर- 5.लखनऊ पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट है, लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। सड़कों पर गड्ढे कर बल्लियां लगाई
सुरक्षा के इंतजामों को मजबूत करने के लिए सड़कों पर गड्ढे कर बल्लियां लगाई गई हैं। प्रमुख सुरक्षा इंतजाम में कांग्रेस दफ्तर के बाहर रात से ही भारी पुलिस बल तैनात है। कांग्रेस दफ्तर जाने वाले मार्गों पर नाकेबंदी कर दी गई है। जिला प्रशासन ने प्रदर्शन को लेकर खास सतर्कता बरत रही है। यह खबरें भी पढ़ें… कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प, महिलाओं को खींचकर ले गई:लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर फोर्स तैनात, अजय राय बोले- हमारे बब्बर शेर डटे हैं यूपी में कांग्रेस ने मंगलवार को विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया है। इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए लखनऊ में पार्टी कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी कांग्रेस नेताओं को नजरबंद किया जा रहा है। लखनऊ आ रहे नेताओं को पुलिस लौटा रही है। पूरी खबर पढ़ें…
‘मुस्लिम होता तो नहीं मारता, वह तो हिंदू था’:बेटे के हत्यारे को हंसता देख बेहोश हुई मां; चारबाग रेलवे स्टेशन से किया था किडनैप ‘ अगर तुम्हारा बेटा मुस्लिम होता तो बच जाता, वह तो हिंदू था… हम हिंदुओं पर हमला करते हैं। इतना कहने के बाद हंसने लगा। उसकी बात सुन मुझे चक्कर सा आ गया।इसके बाद मैं बेहोश हो गई। यह कहना है राजस्थान से आई कंचन का, जिसके 5 साल के बेटे की सोमवार रात चारबाग रेलवे स्टेशन पर हत्या कर दी गई। कंचन ने कहा- मेरे बेटे की हत्या जीआरपी की लापरवाही की वजह से हुई। अगर जीआरपी सतर्क रहती तो आरोपी पहले ही पकड़ा गया होता और मेरा बेटा मेरी गोद में होता। पीलीबंगा निवासी कंचन ने भास्कर से अपना दर्द बयां किया…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *