यूडीए की प्लॉट योजना में 47 जनों को आखिरी चेतावनी:अब तक नहीं कराया दस्तावेजों का सत्यापन, अब भूखंड निरस्त कर अमानत राशि जब्त करेंगे

उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) की तीन योजनाओं के आवासीय प्लॉट देने के मामले में 47 आवेदकों ने अभी तक दस्तावेजों का सत्यापन नहीं कराया है। अब इनको यूडीए ने आखिरी मौका दिया है नहीं तो उनके भूखंडों को निरस्त कर दिया जाएगा। यूडीए ने दक्षिण विस्तार योजना, उद्यम विहार योजना और नांदेश्वर योजना में तय तिथि तक दस्तावेजों का सत्यापन नहीं कराने वालों को आखिरी चेतावनी दी है। इसमें ऐसे 47 आवेदक है जिन्होंने अभी तक यूडीए जाकर दस्तावेजों का सत्यापन नहीं कराया है। यूडीए कमिश्नर राहुल जैन ने बताया कि इन सभी आवेदकों को यूडीए आकर 9 मार्च से पहले दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा और ऐसा नहीं करने वाले सफल आवेदकों के भूखंड निरस्त करते हुए उनकी अमानत राशि भी जब्त कर ली जाएगी। ​तय शर्तों के अनुसार अब इन भूखंडों में से जो भूखंड निरस्त होंगे उनको उसी श्रेणी में प्रतीक्षा सूची में क्रमवार जो नाम होंगे उनको आवंटित करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि 25 दिसम्बर को साउथ एक्सटेंशन सेक्टर-ए (सवीना खेड़ा), उद्यम विहार (कलड़वास) एवं नान्देश्वर एनक्लेव (नोहरा) में विकसित योजनाओं के लिए लॉटरी निकाली गई थी। प्राधिकरण को इन तीनों योजनाओं के लिए कुल 43,361 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें साउथ एक्सटेंशन के 550 भूखंडों के लिए 28,079, उद्यम विहार के 311 भूखंडों के लिए 9,530 तथा नान्देश्वर एनक्लेव के 248 भूखंडों के लिए 5,752 आवेदन आए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *