सीकर के रानोली थाना इलाके में युवती के मर्डर का मामला सामने आया है। युवती का शव अंडरपास के नजदीक मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस मौके से साक्ष्य जुटा रही है। जानकारी के मुताबिक घटना रानोली थाना इलाके में गोरिया रेलवे अंडरपास के नजदीक की है। यहां आज सुबह युवती का शव मिला। सूचना मिलने पर DYSP कैलाश कंवर,रानोली SHO रामलाल,FSL टीम मौके पर पहुंची है। जो साक्ष्य जुटा रही है।


