भरतपुर में आज 3 घंटे बिजली कटौती:दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बंद, कई इलाकों में सप्लाई प्रभावित

भरतपुर शहर के जवाहर नगर इलाके में शुक्रवार को करीब 3 घंटे की बिजली कटौती रहेगी। भरतपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी (BDA) की ओर से क्षेत्र में बिजली की लाइनें अंडरग्राउंड करने के काम के चलते दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। इस दौरान आसपास के कई इलाकों में उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिलेगी। लाइन अंडरग्राउंड करने का काम, इसलिए बंद रहेगी सप्लाई भरतपुर इलेक्ट्रिसिटी सर्विसेज लिमिटेड के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर सुधीर प्रताप ने बताया कि जवाहर नगर क्षेत्र में BDA की ओर से बिजली की लाइनों को अंडरग्राउंड करने का काम पहले से तय किया गया है। कार्य को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए जवाहर नगर 11KV फीडर को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रखा जाएगा। इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली जवाहर नगर 11KV फीडर बंद रहने से राजेंद्र नगर के कुछ हिस्सों, जवाहर नगर, जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड और प्रदीप हॉस्पिटल के पीछे के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। अधिकारियों के अनुसार काम पूरा होते ही बिजली आपूर्ति को दोबारा सुचारू कर दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *