साधुमार्गी जैन संघ के राष्ट्रीय प्रमुख ब्यावर में:नवकार भवन में हुआ स्वागत, संतों से चर्चा कर गढ़ सिवाना रवाना

श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी एक दिवसीय दौरे पर ब्यावर पहुंचे। वे जैनाचार्य विजयराज मार्ग स्थित नवकार भवन में ठहरे, जहां संघ के प्रमुख पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर संघ के राष्ट्रीय प्रमुख एवं संरक्षक हेमंत कोठारी (भीलवाड़ा), राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र जैन (मुंबई), महिला समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष लीला कोठारी (भीलवाड़ा) और महिला मंडल की राष्ट्रीय पूर्व अध्यक्ष शानू जैन (मुंबई) सहित अन्य पदाधिकारी ब्यावर पहुंचे। नवकार भवन में अल्पकालीन प्रवास कर रहे जैनाचार्य प्रवर के शिष्य संत युगप्रभ मुनि, संत अभिनव मुनि, जय सूर्यप्रभ मुनि और जयमंथन मुनि से उन्होंने दर्शन किए। इस दौरान धर्म एवं तत्व चर्चा हुई और मांगलिक श्रवण किया गया। इसके बाद यह विशेष दल जैनाचार्य प्रवर श्रीविजय गुरु के दर्शनों के लिए गढ़ सिवाना के लिए रवाना हो गया।
संघ प्रमुखों के नवकार भवन पहुंचने पर संघ अध्यक्ष संपतराज ढेड़िया और महामंत्री कमल छलानी के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया। अतिथियों का मोतियों की माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर युवा संघ के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री और मीडिया प्रभारी ने कहा कि ब्यावर संघ के लिए यह सौभाग्य की बात है कि राष्ट्रीय प्रमुख यहां पहुंचे हैं। उन्होंने संघ प्रमुखों का परिचय करवाते हुए पूज्य गुरुदेव के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। जैन ने ब्यावर संघ की भावनाओं को पूज्य गुरु चरणों तक पहुंचाने की बात भी कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *