संभल में वकील की गोली मारकर हत्या:हाथ देकर स्कूटी रुकवाई, बरसाई गोलियां; मरने से पहले का वीडियो सामने आया

संभल में दिनदहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने दूध लेकर स्कूटी से घर लौट रहे सत्यपाल सिंह राणा को हाथ दिया। जैसे ही उन्होंने स्कूटी रोकी, उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल वकील को CHC ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मरने से पहले आसपास खड़े लोगों ने वकील का वीडियो बना लिया। घटना संभल की कोतवाली बहजोई क्षेत्र की है। अधिवक्ता सत्यपाल सिंह राणा गांव कनेटा का बूथ अध्यक्ष था। मुझे हरदोगंज के आदमियों ने गोली मारी
वीडियो में वकील कह रहा है- मुझे हरदोगंज के आदमियों ने गोली मारी है। साले के लड़के के भतीजे का ब्याह था। दो लंबे-लंबे आदमियों ने गोली मारी है। दो फायर मारे हैं, दो तमंचे से। फिर सीधे यहां से भाग गए। वकील का घर कलेक्ट्रेट ऑफिस से सिर्फ 200 मीटर दूर गांव कनेटा में है। छोटा भाई बोला- मेरे भाई को फिरौती देकर मरवाया गया
वकील के भाई नरेश कुमार ने बताया- मेरे भाई सुबह करीब साढ़े 9 बजे घर से दूध लेने निकले थे। 9 बजकर 45 मिनट पर उन पर हमला किया गया। उस समय मेरे भाई दूध लेकर घर वापस आ रहे थे। दो व्यक्ति गणेश और मधु ने शादी की रंजिश को लेकर बिजलीघर के पास उनको गोली मार दी। इन्होंने अपने साले के लड़के के भतीजे की शादी करवाई थी। वहीं पर इनका कुछ विवाद हुआ था। इसके बाद से वो लोग मेरे भाई से रंजिश रखे थे। वो भाई के साले के पक्ष के लोग हैं। हम लोग उनको नहीं जानते हैं। भाई को फिरौती देकर मरवाया गया है। डॉक्टर ने बताया कि भाई को 3 गोलियां लगी हैं। दो पेट में और एक सीने के पास। मेरे भाई तहसील चंदौसी में बैठा करते थे। इनके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। एक आरोपी हिरासत में
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वकील जिस स्कूटी से दूध लेने निकले थे, उसको जब्त कर लिया गया। साथ ही आसपास का एरिया सील कर दिया गया। पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी चेक किए, जिसमें एक बाइक पर दो आदमी आते नजर आए। इस मामले में एसपी कृष्ण विश्नोई ने बताया कि आज सुबह 112 को सूचना मिली कि बाइक सवार लोगों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने उन्हें अस्पताल भेजा। वहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उन्होंने पुलिस को बताया गणेश और एक अन्य व्यक्ति से रंजिश चल रही थी। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक नजर आ रही है। ———————– ये खबर भी पढ़ें लखनऊ पुलिस से बहस, अजय राय बेहोश हुए, बैरिकेडिंग पर चढ़ गए थे; विधानसभा जा रहे कांग्रेसियों को रोका तो दीवार कूद गए लखनऊ में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय खुद बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। नीचे उतरे तो उनकी पुलिस से बहस हो गई। इसके बाद वो बेहोश हो गए। कार्यकर्ताओं ने उन्हें लिटाया। पानी छिड़का। तब जाकर वो होश में आए। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *