दसूहा में टिप्पर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:साइकिल पर सवार होकर जा रहे, पुलिस जांच में जुटी

दसूहा में टांडा हाईवे पर अनाज मंडी सर्विस रोड पर एक टिप्पर की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग सुखदेव सिंह की मौत हो गई। ढडियाला गांव निवासी सुखदेव सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। यह हादसा सुबह हुआ जब सुखदेव सिंह को एक टिप्पर ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क सुरक्षा फोर्स के थानेदार तजिंदर सिंह, विकास मेहरा और जसपिंदर कौर की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल सुखदेव सिंह को टांडा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। होशियारपुर किया गया था रेफर टांडा अस्पताल में उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। हालांकि, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगे के इलाज के लिए होशियारपुर रेफर कर दिया गया था। देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एएसआई मनिंदर सिंह इस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *