बुलंदशहर में कोहरे का कहर, आपस में टकराए 10 वाहन:28 लोग घायल, सिलेंडर से लदे ट्रक से भिड़ी रोडवेज बस

बुलंदशहर में स्टेट हाइवे पर कोहरे के कारण 20 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में 28 लोग घायल हो गए। जिसमें से 8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। सुबह 9 बजे दिल्ली-अलीगढ़ हाइवे पर बुलंदशहर के ठंडी प्याऊ के पास रोडवेज बस सामने से आ रहे सिलेंडर से लदे ट्रक से टकरा गई। इसके बाद एक के बाद एक कई वाहन टकराते चले गए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। राहत कार्य में जुटी पुलिस ने पहले रूट डायवर्ट कराया, इसके बाद क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया। खबर लगातार अपडेट की जा रही है….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *