पाली में 12 मार्च को राष्ट्रीय संत सेवा और गौ रक्षा कल्याण परिषद, दाती सेवा संस्थान पाली तथा वादी, नट, भाट जागृति संघ पाली के संयुक्त प्रयास से सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा। यह कार्यक्रम सोजत के गुरुकुल आश्वासन बाल आलावास गांव में रखा गया है, जहां 11 लड़कियां विवाह बंधन में बंधेंगी। सम्मेलन के लिए कई मंत्री और जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रण भेजा गया है। कई सामाजिक कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे सम्मेलन की तैयारियों में मां श्रद्धा पूरी, मां दया पूरी, मां शिवानी, अर्जुन कुमार, रमेश भानावत, ओम परिहार, ताराराम नाथावत, भंवर पुरानी राजपुरा, ओमी फोजी, मांगीलाल चेराई, जेठाराम, सुगना राम, बींजाराम, श्रवन खिवंल, संपत सोलंकी, सुखदेव सोलंकी, चम्पालाल परिहार, अजय भानावत, भगवान भानावत, परमजीत सोलंकी, डूंगर सोलंकी, मदन हेमावत, गोरधन कुडेचा और कानाराम डाकलिया सहित कई लोग सहयोग कर रहे हैं। मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों को भेजा आमंत्रण सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठोड, मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोतम मिश्रा, शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, नगरीय विकास और स्वायत्त शासन विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा, सोजत विधायक शोभा चौहान और ओटाराम देवासी को आमंत्रित किया गया है।


