लुधियाना में 119 एटीएम से छेड़छाड़ कर धोखाधड़ी:2021 में हुई थी तकनीकी तरीके से छेड़खानी,अवैध रुपए निकालने की कोशिश

लुधियाना में एटीएम मशीनों से छेड़छाड़ कर धोखाधड़ी करने का बड़ा मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 2021 में शहर के अलग-अलग स्थानों पर लगे एटीएम मशीनों पर हुई थी छेड़छाड़ शिकायतकर्ता अविनाश कुमार, मैनेजर एसबीआई बैंक, ट्रेजरी ब्रांच ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2021 के दौरान शहर में अलग-अलग स्थानों पर लगे करीब 119 एटीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ कर धोखाधड़ी की गई। आरोप है कि अज्ञात व्यक्तियों ने एटीएम मशीनों के साथ तकनीकी तरीके से छेड़छाड़ कर अवैध रूप से पैसे निकालने की कोशिश की। मामले को लेकर सेशन कोर्ट लुधियाना के आदेश के बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है और एटीएम से जुड़े तकनीकी रिकॉर्ड व सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *