LIVE- यूपी की बड़ी खबरें:आगरा-मथुरा और फर्रुखाबाद में ED की रेड, कारोबारी प्रखर गर्ग के घर 8 गाड़ियों से पहुंची टीम

आगरा के रियल एस्टेट कारोबारी प्रखर गर्ग के घर पर ED की रेड पड़ी है। कई टीमें आगरा, मथुरा और फर्रुखाबाद में सर्चिंग कर रही हैं। आगरा में बुधवार सुबह 7 बजे करीब 8 गाड़ियों से टीम पहुंची। दो महीने पहले प्रखर गर्ग पर 9 करोड़ के फ्रॉड की FIR दर्ज की गई है। इन पर धोखाधड़ी के 25 मुकदमे दर्ज हैं। एक साल पहले उन्होंने वृंदावन कॉरिडोर के लिए 510 करोड़ रुपए दान देने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद वो सुर्खियों में आए थे। वहीं, मथुरा में प्रिटिंग प्रेस में 3 गाड़ियों से टीम पहुंची। पढ़ें पूरी खबर मुरादाबाद में भाजपा नेत्री का भड़काऊ भाषण; कहा-मुसलमानों कान खोलकर सुन लो मुरादाबाद में भाजपा की महानगर इकाई में महानगर मंत्री सुनीता शर्मा ने मुस्लिम दुकानदारों को दुकानें खाली करने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा-हिंदू एरिया में किसी भी मुस्लिम की दुकान खुलने नहीं दी जाएगी। धमकाते हुए बोलीं- मुस्लिम दुकानों को तुरंत खाली कर दें। भाजपा नेत्री का यह भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़िए पूरी खबर आजमगढ़ में व्यापारी से दिनदहाड़े 3.92 लाख की लूट:बैंक में रुपए जमा करने जाते समय हुई वारदात, कार से पहुंचे बदमाश आजमगढ़ जिले के कोतवाली क्षेत्र के कोलघाट बंधे पर व्यापारी से 392000 की लूट का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर जिले के एसपी हेमराज मीणा सहित बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। व्यापारी चंदन अग्रवाल बैंक में पैसा जमा करने जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवाल लुटेरों ने तमंचे की नोक पर बाइक रुकवा कर लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना के साथी आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट भी की। पीड़ित के बाइक की चाबी पास के पोखर में फेंक कर बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस की घेरे बंदी से बचने के लिए आरोपियों ने शहर के तंग गलियों का इस्तेमाल किया जिससे कि ट्रैक ना हो सके। पढ़िए पूरी खबर आगरा में कारोबारी प्रखर गर्ग के घर ED रेड, वृंदावन कॉरिडोर के लिए 510 करोड़ देने की घोषणा की थी आगरा के रियल एस्टेट कारोबारी प्रखर गर्ग के घर पर ED का छापा पड़ा है। आगरा, नोएडा सहित अन्य ठिकानों पर कई टीमें सर्च कर रही हैं। दो महीने पहले प्रखर गर्ग पर 9 करोड़ के फ्रॉड की FIR दर्ज की गई है। गर्ग पर धोखाधड़ी के 25 मुकदमे दर्ज हैं। एक साल पहले उन्होंने वृंदावन कॉरिडोर के लिए 510 करोड़ रुपए दान देने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद वो सुर्खियों में आए थे। आगरा में थाना हरीपर्वत के द्वारिका पुरम में प्रखर गर्ग का घर आशा विला है। उनके घर पर ED की टीम सर्च कर रही है। प्रखर गर्ग नहीं हैं। वह कहां हैं, इस बारे में पता नहीं चल पाया है। टीम ने सभी दस्तावेज कब्जे में ले लिए। लैपटॉप, कंप्यूटर को खंगाला जा रहा है। अभी कोई अधिकारी कार्रवाई पर बोलने को तैयार नहीं है। पूरी खबर पढ़िए… उन्नाव में सपा प्रदेश अध्यक्ष ने अखिलेश यादव को कहा- “मरहूम नेता”, PDA कार्यक्रम में फिसली जुबान समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को “मरहूम नेता” कह दिया। इसका वीडियो भी आया है। उन्नाव में सपा के जिला कार्यालय पर PDA पंचायत कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते समय प्रदेश अध्यक्ष की जुबान फिसल गई। उन्होंने अखिलेश यादव को “मरहूम” (निधन हो चुके) नेता कह दिया। मंच पर मौजूद अन्य सपा कार्यकर्ता भी कुछ समय के लिए चुप हो गए। हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष ने जल्दी ही अपनी गलती को सुधारते हुए अखिलेश यादव का नाम सही से लिया। लेकिन इस घटना ने का वीडियो आने के बाद लोगों में काफी चर्चा हो रही है। पढ़ें पूरी खबर… मथुरा में बदमाश का एनकाउंटर, एक के पैर में लगी गोली, दूसरे ने किया सरेंडर मथुरा के थाना फरह क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देने निकले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बचाव में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका एक साथी मौके से भाग गया। तीसरे साथी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पढ़िए पूरी खबर लखनऊ में बीटेक छात्रा के साथ गैंगरेप:पिस्टल दिखाकर बनाया बंधक, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; तीन दोस्त गिरफ्तार नोएडा से बीटेक कर रही छात्रा को चार दोस्तों ने बंधक बनाकर लखनऊ में गैंग रेप किया। एक आरोपी से बीटेक छात्रा की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि 12 दिसंबर को दोस्त ने मिलने के बहाने लखनऊ बुलाया। उसके एक कमरे में पिस्टल लगाकर दोस्तों के साथ रेप किया। पीड़िता की शिकायत पर रविवार को इंदिरानगर थाने में चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पढ़िए पूरी खबर कानपुर में 7 साल की बच्ची नाले में गिरी;चाचा के साथ रहती थी, दो साल पहले पिता की हो चुकी है मौत कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी इलाके में 7 साल की बच्ची खेलते समय नाले में गिर गई। वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग पहुंच गए। लोगों ने बच्ची को निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को नाले से निकला, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पढ़िए पूरी खबर ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी की मैनेजर से रेप:होटल में जूस पिलाकर किया दुष्कर्म; पुलिस से बचने के लिए किया सगाई लखनऊ के अलीगंज इलाके में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी की महिला अधिकारी को प्रेम जाल में फंसाकर रेप किया। आरोपी युवक वाराणसी का रहने वाला है। मुलाकात के दौरान नजदीकियां बढ़ाया। फिर मिलने के बहाने होटल में बुलाया। जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद युवती से रेप किया। विरोध करने पर शादी का झांसा दिया। लंबा समय बीतने पर युवती ने दबाव बनाया तो मुकर गया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ अलीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पढ़िए पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *