अध्यक्ष-पार्षदों ने ली शपथ, बोले- भेदभाव नहीं करेंगे

भास्कर न्यूज | डौंडी बुधवार को नगर पंचायत डौंडी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभी 15 वार्डों के पार्षदों को एसडीएम आरके सोनकर ने शपथ दिलाई। उन्होंने संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा रखने और बिना भेदभाव के अपने पद का निर्वहन करने की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह नगर के सांस्कृतिक भवन में हुआ। सबसे पहले अध्यक्ष मोहनतीन चोरका ने शपथ ली। इसके बाद वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक के पार्षदों को पांच-पांच के समूह में शपथ दिलाई गई। शपथ लेने वालों में पार्षद अमरीका ठाकुर, भुवनेश्वरी कुंभकार, ममता जैन, यदुनंदन देवहारी, रेखा चौहान, प्रशांत नेताम, राजेंद्र मानकर, माधुरी रावटे, संजीव मानकर, किरण बंजारे, सुशील अमला, सौरभ चौरका, हितेंद्र धनकर, अनिल निर्मलकर और नयापारा वार्ड के अनिल कुमेटी शामिल रहे। समारोह में नागरिकों ने अध्यक्ष को फूल-माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट किया। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्णकांत पवार, डौंडी मंडल अध्यक्ष रुपेश नायक, जिला भाजपा प्रतिनिधि मनीष झा, दिनेश अजय चौहान, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी, खिलेंद्र भूआर्य, विशाल जैन, तिलक दुबे, जगतराम यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *