नगर के विकास के लिए सांसद से की मांग

राजनगर | नगर परिषद बनगांव राजनगर में शहडोल लोकसभा की सांसद हिमाद्री सिंह ने दौरा किया। यहां भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान नगर परिषद राजनगर के अध्यक्ष यशवंत सिंह ने बताया कि भाजपा के द्वारा बनाए गए नगर परिषद में राजनगर, डोला, डूमर कछार में विकास कार्यों में एसईसीएल के द्वारा कोई रूचि नहीं ली जा रही है। यहां विकास कार्य में वन विभाग व एसईसीएल द्वारा कोयला खनन के लिए ली गई लीज की भूमि सबसे बड़ा रोड़ा बना हुआ है। उन्होंने एसईसीएल व वन विभाग के अधिकारियों की बैठक कराने की मांग भी सांसद से की और ज्ञापन भी सौंपा। वहीं स्थानीय लोगों ने राजनगर में शव वाहन की मांग रखी। जिस पर सांसद ने कलेक्टर को तीनों नगर परिषद को शव वाहन उपलब्ध कराने के लिए कहा है। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह, कमलेश चतुर्वेदी, प्रेमचंद यादव, केएन. शर्मा, अखिलेश मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *