चिरमिरी: महापौर-पार्षदों का शपथ ग्रहण आज

भास्कर न्यूज | चिरमिरी नगर पालिका निगम चिरमिरी के पांचवें कार्यकाल के लिए शहर सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले के प्रभारी व किसान कल्याण मंत्री राम विचार नेताम के मुख्य आतिथ्य मंे शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होगा, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव करेंगे। इस दौरान स्वास्थ्यमंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक रेणुका सिंह, भइयालाल राजवाड़े समेत जिला अध्यक्ष चंपादेवी पावले उपस्थित रहेंगे। निगम के सभी 40 वार्ड के पार्षद और महापौर 6 मार्च को शपथ लेंगे। 10 साल बाद निगम में भाजपा के महापौर रामनरेश राय व वार्डों के पार्षद शपथ लेंगे। इसके साथ ही नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल शुरू हो जाएगी। यहां शपथ ग्रहण समारोह में एमसीबी जिले के कलेक्टर महापौर समेत पार्षदों को शपथ दिलाएंगे। समारोह से एक दिन पहले कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने निगम परिसर में तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान यहां निगम कमिश्नर राम प्रसाद आंचला समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कांग्रेसी पार्षद अलग से लेंगे शपथ: नगर निगम चुनाव में चिरमिरी में कांग्रेस के 11 पार्षदों ने जीत हासिल की है, जो भाजपा के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल न होकर अलग से शपथ लेंगे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि कांग्रेस के 11 पार्षद निगम सभा कक्ष में अपने पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। इसके लिए कलेक्टर ने मंजूरी दे दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *