लुधियाना में तस्करों ने कार में भरी 60 पेटी शराब:नाके पर इनोवा रोकी, 60 पेटी अवैध शराब पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार

शराब तस्करी करने वालों ने एक कार में 60 पेटी शराब भर दी। नाके पर एक्साइज एवं पुलिस ने जब इनोवा कार को रोका और उसमें से 60 पेटी शराब निकली तो अफसर भी हैरान हो गए आखिर तस्करों ने शराब कैसे भरी? एक्साइज विभाग ने दो शराब तस्करों को पकड़कर थाना जमालपुर पुलिस के हवाले कर दिया और पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया है।
रामगढ़ चौकी के पास लगाया गया था संयुक्त नाका
एक्साइज डिपार्टमेंट के पास सूचना थी कि चंडीगढ़ से एक कार में भारी मात्रा में शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर एक्साइज विभाग व पुलिस ने मिलकर चंडीगढ़ रोड पर रामगढ़ चौकी के पास नाका लगाया था। नाके पर एक्साइज विभाग के ईओ विकास भाटेजा व ईओ सौरव बराड़ की निगरानी में एक्साइज इंस्पेक्टर अमित गोयल ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर धनांसू हाईटेक वैली रोड के पास रामगढ़ चौकी क्षेत्र में लगे नाके पर वाहनों की जांच की। तलाशी में कार से मिली 60 पेटी शराब
नाके के दौरान टीम ने संदिग्ध इनोवा कार (PB-03AF-1002) को रोककर जांच की। तलाशी लेने पर कार से कुल 60 पेटी शराब बरामद हुई। इनमें 26 पेटी राजधानी व्हिस्की और 34 पेटी हिम्मत सौफिया (क्वार्टर) शामिल हैं। बरामद शराब पर “फॉर सेल इन चंडीगढ़ ओनली” लिखा हुआ था। सीटें फोल्डकर भरी थी शराब एक्साइज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इनोवा कार में सामान्यत: 60 पेटी शराब भरना आसान नहीं है। उन्होंने बताया कि तस्करों ने इनोवा की सीटों को फोल्ड किया था और उसके बाद पेटियों को भरा था। दो आरोपी मौके से गिरफ्तार
पुलिस और आबकारी टीम ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान फिरोजपुर निवासी सालिंगर सिंह और बाघा पुराना जिला मोगा निवासी तजिंदर पाल सिंह के रूप में हुई है। जांच में जुटी पुलिस
दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस चौकी रामगढ़, थाना जमालपुर में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया है। एक्साइज डिपार्टमेंट ने शराब को कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब जांच कर रही है कि शराब कहां से आई थी और कहां लेकर जा रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *