अलवर के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बड़ौदामेव थाना क्षेत्र के जयसिंहपुरा छोटा गांव में गुरुवार रात करीब 12 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। प्रारंभिक जांच में दो नाबालिगों पर शक है। वहीं दलित समाज में घटना के बाद से आक्रोश है। मौके पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।
ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब 12 बजे के आसपास प्रतिम को तोड़ने की आवाज सुनी तो आसपास के लोग आए। तब दो युवक भागते हुए दिखे। तब पता चला कि अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित किया गया है। उसके बाद पुलिस को बुलाया गया। अब सुबह से ग्रामीणों का विरोध जारी है। SDM और थानेदार मौके पर
शुक्रवार सुबह लक्ष्मणगढ़ एसडीएम अर्चना भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने थाना अधिकारी मोहन सिंह गुर्जर के साथ ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की मांग है कि खंडित प्रतिमा को हटाकर उसकी जगह नई प्रतिमा स्थापित की जाए।
प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि क्षतिग्रस्त प्रतिमा को हटाकर उसी प्रकार की नई प्रतिमा प्रशासन की ओर से लगवाई जाएगी। गांव के सरपंच जयसिंह जाटव ने बताया कि दो नाबालिग ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित किया है। जिससे दलित समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
थानाधिकारी मोहन सिंह गुर्जर ने बताया कि जयसिंहपुरा छोटा गांव के जोहड़ के पास लगी डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की खंडित किया है। यहां नई प्रतिमा लगेगी। वहीं दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। की जांच


