घर से लापता युवक ने इलेक्ट्रीकल वर्कस की दुकान में फांसी के फंदे से लटका मिलने पर सनसनी फैल गई। लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना बाड़मेर जिले के रीको थाना इलाके इंडस्ट्रियल एरिया की है। सूचना मिलने पर रीको थाना पुलिस और डीएसपी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत जुटाए गए। फिलहाल पुलिस बॉडी को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया है। परिजनों के संदेह जताते पर पुलिस हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के अनुसार गंगाई नगर निवासी विक्रम (22) पुत्र बाबूलाल इंडस्ट्रियल एरिया में अपने मामा की दुकान पर जय अंबे इलेक्ट्रीकल वर्क्स की दुकान पर मैकेनिक का काम करता था। गुरुवार को सुबह घर से काम के लिए निकला था। लेकिन दुकान नहीं पहुंचा। परिजनों ने ढूंढने की बहुत कोशिश की। शाम तक उसका मोबाइल फोन ऑन था। लेकिन रात को बंद हो गया। फिर परिजनों ने रीको थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की।
परिजनों का कहना है कि उसके पास में एक दुकान की चाबी थी। वह रात के समय दुकान के अंदर आया और अंदर से शटर बंद कर दिया। सुबह जब दुकान की लाइट लग रही थी। तब परिजनों और रिश्तेदारों ने शटर को खोलकर ऊपर किया तो उसकी लाश लटकी हुई थी। डीएसपी रमेश कुमार शर्मा ने बताया- संदिग्ध हालात में युवक का शव लटका हुआ मिला है। परिजनों ने संदेह जताया है। इस पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। रात को ही परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।


