डीग में भाजपा ने अपनी जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा ने नए सदस्यों की नियुक्ति की। इस विस्तार में पूर्व भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट अनिल कुमार गुप्ता, लखपत गुर्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र खण्डेलवाल, पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष तारा चंद सिनसिनवार, युधिष्ठिर शर्मा और दुष्यंत परमार को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।
इन नियुक्तियों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।


