अजमेर में विवाहिता का अपहरण कर किया गैंगरेप:अश्लील फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल

अजमेर में एक विवाहिता का अपहरण कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो-फोटो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे। पीड़िता ने मुख्य आरोपी समेत उसके भाइयों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाते हुए आरोपियों पर जेवरात हड़पने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाने में दी गई रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि एक युवक अपने रिश्तेदार के बेटे के साथ भैंस खरीदने के लिए आया था। इस दौरान आरोपियों से उसकी जान पहचान हुई थी। आरोपी ने उसके नहाते हुए अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर अपने साथ ले गया और रेप की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़ित महिला से शादी करने का झांसा भी दिया, इसके बावजूद भी उसने पीड़िता से शादी नहीं की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी फिर अश्लील वीडियो-फोटो वायरल की धमकी देकर बार-बार ब्लैकमेल करता रहा। एक दिन वह अपने काम पर जा रही थी तभी आरोपी और उसके रिश्तेदार बाइक पर आए और उसे जबरन उठाकर ले गए। आरोपी और उसके अन्य रिश्तेदारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। महिला ने आरोपियों की मां और बहन पर भी उनसे मिले हुए होने और जेवरात हड़पने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि एक दिन उसने घर पर अकेले होने का फायदा उठाकर आरोपियों के चंगुल से भाग निकली। फिर पुलिस थाने में पहुंचकर पूरा घटनाक्रम बताया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *