कल्पा में पांच दिवसीय रोलाने पर्व शुरू:किन्नौर की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की दिखेगी झलक, पर्यटक देख सकेंगे कला अनूठा संगम

जनजातीय जिला किन्नौर के ऐतिहासिक गांव कल्पा में विश्व प्रसिद्ध पारंपरिक व सांस्कृतिक ‘रोलाने पर्व’ आज से शुरू हो गया है। पांच दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में किन्नौर की समृद्ध संस्कृति और अनूठी परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। उपायुक्त किन्नौर, डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि उत्सव की लोकप्रियता को देखते हुए इस बार हजारों की संख्या में विदेशी और घरेलू पर्यटकों के आने की उम्मीद है। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए मंदिर कमेटी और जिला प्रशासन के बीच कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल और डीडीएमए किन्नौर को विशेष निर्देश दिए गए हैं।उपायुक्त ने विश्वास व्यक्त किया कि बाहर से आने वाले पर्यटक रोलाने पर्व का भरपूर आनंद लेंगे और किन्नौर की अद्वितीय संस्कृति से रूबरू होंगे। प्रशासन पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरी तरह तैयार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *