लुधियाना के माता रानी चौक के पास आज शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार 11वीं की स्टूडेंट की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। स्टूडेंट अपने पिता के साथ एक्टिवा पर सवार थी। उसने रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर बिहार जाना था। 11वीं की परीक्षा के कारण वह बिहार जा रही थी। हादसे में उसका पेट बुरी से फट गया। खून से लथपथ लड़की को सड़क पर पड़ा देख एक राहगीर ई-रिक्शा वाले ने स्टूडेंट और उसके पिता को रिक्शा में बैठाया लेकिन लड़की ने दम तोड़ दिया। मृतक स्टूडेंट का नाम रशमी कुमार (17) है। परिवार में रश्मी का एक भाई है। रश्मी छुट्टियों में अपने पिता के पास आई हुई थी। जानकारी के अनुसार रशमी कुमारी (17) अपने पिता मिथलेश शर्मा के साथ एक्टिवा पर सवार होकर रेलवे स्टेशन जा रही थी। रश्मी की आज सुबह करीब 8.30 बजे ट्रेन थी। जब दोनों माता रानी चौक के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। पेट फटने के कारण हुई मौत मौके पर मौजूद एक ई-रिक्शा ड्राइवर ने तुरंत सवारियों को उतारकर घायल छात्रा को अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पेट फटने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद छात्रा के शव को लुधियाना के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। थाना कोतवाली से ASI बलराज ने कहा कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रक के मालिक और ड्राइवर का पता किया जा रहा है। मिथलेश पिछले 15 साल से लुधियाना में रहता है। वह प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। मृतका के पिता मिथलेश शर्मा ने बताया कि वह सुबह करीब 7:30 बजे अपनी बेटी को ट्रेन में बैठाने के लिए स्टेशन ले जा रहे थे, क्योंकि उसका बिहार में पेपर था। उन्होंने कहा कि उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि रास्ते में ही वह अपनी बेटी को हमेशा के लिए खो देंगे।


