पंजाब सरकार ने घटाए बिजली के रेट:सरकार ने बजट से ठीक पहले जारी किए नए रेट, उभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

पंजाब सरकार ने बिजली के नए रेट की घोषणा कर दी है। पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन ने बिजली की दरों में कटौती की है। इस कटौती का लाभ पंजाब भर के बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा। पंजाब सरकार ने नए रेटों को जारी करते हुए बताया है कि बिजली दरों में प्रति यूनिट रिकॉर्ड ₹1.5 प्रति यूनिट तक की कमी की गई है। सरकार की तरफ से घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में ₹1.5 प्रति यूनिट तक की कमी की गई है। वहीं कमर्शियल उपभोक्ताओं की बिजली दरों में 79 पैसे प्रति यूनिट कम किए गए हैं। इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 74 पैसे प्रति यूनिट की कमी की गई है। इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशनों के लिए बिजली दरों को पांच रुपए प्रति यूनिट कर दिया गया है। जो कि देश में सबसे कम है। सरकार का दावा है कि इस कार्यकाल में पीएसपीसीएल पहली बार मुनाफे वाली कंपनी बनी है और पीएसपीसीएल को A+ रेटिंग और FY 2024-25 में ₹2634 करोड़ का मुनाफा, जो मान सरकार के प्रयासों का परिणाम है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *