प्रतापगढ़ में छात्राओं को दी राजकॉप सिटीजन ऐप की जानकारी:हेल्पलाइन नंबर और ट्रैफिक नियमों से भी कराया अवगत

प्रतापगढ़ में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने छात्राओं के लिए सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्राओं को राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड करने और उसके उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि इस ऐप के माध्यम से वे पुलिस से तुरंत सहायता कैसे प्राप्त कर सकती हैं। पुलिस टीम ने छात्राओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 100, 112 और महिला हेल्पलाइन नंबर के उपयोग के बारे में विस्तार से समझाया। इसके अलावा, उन्हें यातायात सुरक्षा नियमों का पालन करने, सड़क पर सावधानी बरतने और हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बाल विवाह के सामाजिक और कानूनी दुष्परिणामों पर भी चर्चा की गई। छात्राओं को इस कुप्रथा के प्रति जागरूक करते हुए इसे रोकने में सहयोग करने का आह्वान किया गया। यह कार्यक्रम जिला एसपी बी. आदित्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा और पुलिस उप अधीक्षक गजेंद्र सिंह राव के निर्देशन में आयोजित हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षा, कानून और सामाजिक जागरूकता के प्रति शिक्षित करना था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *