जब शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रबंधन की समझ एक साथ जुड़ती है, तो संस्थान समाज के लिए मजबूत बदलाव का माध्यम बनते हैं। टांटिया यूनिवर्सिटी के वाइस चेयरपर्सन डॉ. मोहित टांटिया शिक्षा और हेल्थकेयर सेक्टर में इसी दृष्टि के साथ कार्य कर रहे हैं। IIM इंदौर में दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित उद्यम संवाद बिजनेस लीडरशिप प्रोग्राम में भाग लेना उनके लिए एक समृद्ध सीख का अवसर रहा। कार्यक्रम के दौरान देशभर से आए उद्यमियों और अनुभवी मेंटर्स के साथ संवाद से हेल्थकेयर सेक्टर में बदलते बिजनेस मॉडल और प्रबंधन के नए आयाम समझने को मिले। विशेष रूप से यह समझ विकसित हुई कि आज स्वास्थ्य सेवाएं तेजी से इंश्योरेंस-ड्रिवन हो रही हैं, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इस कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एडवांस हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी के उपयोग पर भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिससे भविष्य में चिकित्सा सेवाओं को और प्रभावी बनाया जा सकता है। डॉ. मोहित टांटिया का मानना है कि मजबूत मूल्यों, निरंतर सीख और नई तकनीकों को अपनाने से ही किसी भी संस्थान को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है।


