मोगा में नशे के साथ एक युवक गिरफ्तार:पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान शक के आधार पर पकड़ा, तलाशी में आठ ग्राम हेरोइन मिली

मोगा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोटईसे खां की पुलिस ने एक व्यक्ति को हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपी के कब्जे से आठ ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसआई बूटा सिंह ने बताया कि पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक युवक पर शक हुआ। जब पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की तो वह घबरा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से आठ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उसकी पहचान गांव दौलेवाला निवासी लवप्रीत सिंह पुत्र निंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना कोटईसे खां में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह हेरोइन कहां से लेकर आया था और इसे आगे किसे सप्लाई करने वाला था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *