कोटा में हॉस्पिटल के इमरजेंसी में झगड़े का VIDEO:गेट तोड़ा, वार्ड में मारपीट, दहशत में रहे मरीज और स्टाफ

कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में 2 गुटों के बीच झड़प हो गई, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। 6-7 युवकों के ग्रुप ने पहले इमरजेंसी वार्ड का गेट तोड़ दिया, और फिर हॉकी और डंडे लेकर अंदर घुस गए। इसके बाद दोनों गुटों के सदस्य आमने-सामने आ गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि इमरजेंसी वार्ड के अंदर दो गुट आपस में मारपीट कर रहे हैं। मौके पर मौजूद गार्ड और पुलिसकर्मी बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं। काफी देर तक अस्पताल में हंगामा चलता रहा, जिससे मरीजों और अस्पताल कर्मचारियों में दहशत फैल गई। घटना 4 मार्च की है। अब देखिए, घटना से जुड़ी PHOTOS महावीर नगर थाना सीआई भूपेंद्र सिंह ने बताया- संतोषी नगर निवासी प्रद्युमन उर्फ भगत गोस्वामी की पत्नी रेखा गोस्वामी पार्षद है। मोहल्ले में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान भगत के एक रिश्तेदार ने बीच बचाव करने का प्रयास किया। जिससे पड़ोसी मनोज, भीम व अन्य लोग गुस्सा हो गए और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। झगड़े में भगत के भतीजे के सिर पर चोट लगी। जबकि अन्य लोग अन्य घायल हो गए। एक पक्ष थाने में रिपोर्ट दर्ज करने पहुंचा। जबकि दूसरा पक्ष इलाज के लिए हॉस्पिटल चला गया। कुछ देर बाद भगत के रिश्तेदार भी हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंच गए। जहां दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। पुलिस और सुरक्षा गार्ड्स ने रोकने की कोशिश। इसी दौरान भगत पर धारदार वस्तु से पांच से अधिक वार कर दिए। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। भगत के रिश्तेदार की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है। — ये खबर भी पढ़ें- कोटा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में हॉकी लेकर घुसे युवक:जमकर उत्पात मचाया, पुलिस की मौजूदगी में गेट तोड़ा, स्टाफ और मरीज दहशत में आ गए कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में 6-7 युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। युवक हॉकी और डंडे लेकर इमरजेंसी में घुस गए। उन्होंने इमरजेंसी का गेट तोड़ दिया। अचानक हुई इस घटना से इमरजेंसी में मौजूद मरीज और स्टाफ में दहशत का माहौल हो गया। पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे युवकों को काबू में किया। घटना महावीर नगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम की है। खबर पढ़े

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *