चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त युवक गिरा, पैर कटा:ट्रेन के नीचे पड़ा हुआ मिला, जीआरपी ने अस्पताल में भर्ती करवाया

अजमेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन में चढ़ते वक्त यात्री का पैर फिसल गया। इससे यात्री ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक का पैर कट गया। सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंची और घायल को जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया है। जीआरपी थाना पुलिस युवक की पहचान करने के साथ मामले की जांच में जुटी है। जीआरपी थाने के एएसआई महावीर प्रसाद ने बताया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर शुक्रवार को पोरबंदर ट्रेन पहुंची थी। इस बीच एक युवक चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। उसका पैर फिसल गया और नीचे गिर गया। ट्रेन के नीचे गिरा युवक सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। मौके पर जाकर देखा तो युवक ट्रेन के नीचे पड़ा हुआ था। राहगीरों की मदद से बाहर निकाला और पूछताछ की तो उसने अपनी कोई जानकारी अभी तक नहीं दी है। जिसे एंबुलेंस के जरिए जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। युवक का एक पैर कट गया है। युवक के करीब 32 साल उम्र है। मामले में अनुसंधान जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *