अबोहर में पशु से टकराकर युवक की मौत:बाइक पर सवार होकर जा रहा, बठिंडा के एम्स में तोड़ा दम

अबोहर के फाजिल्का रोड पर आवारा पशु से टकराने के बाद गंभीर रूप से घायल हुए 24 वर्षीय हरप्रीत संधू की बठिंडा एम्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हरप्रीत ने शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। उसका शव अबोहर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। ढाणी चिराग निवासी 24 वर्षीय हरप्रीत संधू पुत्र छिंदरपाल हाईड्रा चलाने का काम करता था। रविवार शाम करीब 8 बजे वह अपनी बाइक पर फाजिल्का रोड स्थित अनाज मंडी के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक आवारा पशु आ गया, जिससे उसकी बाइक टकरा गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। एम्स में पांच दिन तक चला इलाज डॉक्टरों ने हरप्रीत की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बठिंडा के एम्स अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पांच दिनों तक उसका इलाज चला। आज सुबह हरप्रीत ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोपहर को उसका शव पोस्टमार्टम के लिए अबोहर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। थाना नंबर एक की पुलिस ने मृतक हरप्रीत संधू की मां जसविंदर कौर के बयानों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 194 के तहत कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हरप्रीत अपने दो भाइयों और एक बहन में से एक था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *