जलभराव के कारण मकानों में आई दरारें:लोगों को मकान गिरने के सता रहा डर, सेवर से हीरादास कुंडा में आ रहा पानी, आसपास के नाले हुए ब्लॉक

भरतपुर नगर निगम के पूर्व मेयर अभिजीत के वार्ड के लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। हीरादास कुंडा का पानी अब इंद्रा नगर कॉलोनी की तरफ बढ़ने लगा है। जिससे लोगों के मकान में दरारें आने लगी हैं। फर्श चटकने लगे हैं। ऐसे लोगों को अब मकान गिरने का डर सता रहा है। स्थानीय निवासी कई बार अधिकारियों से इसकी शिकायत कर चुके हैं। उसके बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हुई है। जिसके बाद अब लोग आंदोलन करने की चेतावनी दे रहे हैं। साथ ही नगर निगम और BDA के खिलाफ नारेबाजी भी कि गई। कुंडा से पानी कॉलोनी की तरफ आ रहा स्थानीय निवासी कुंवर सिंह ने बताया कि इंद्रा नगर कॉलोनी में 25 से 30 साल पहले मकान बने थे। कॉलोनी के पास हीरादास का कुंडा है। कुंडा ओवरफ्लो हो गया है। जिसका पानी नालियों से कॉलोनी की तरफ आ रहा है। पानी मकानों तक आ गया है। जिसके कारण कॉलोनी के मकानों में दरारें आने लगी हैं। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं स्थानीय लोग कई बार प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन, हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई है। अब जल्द से जल्द कुंडा के पानी को निकाला जाए साथ ही नालियों की सफाई की जाए। जिससे कॉलोनी के लोगों के मकान सुरक्षित रह सकें। जलभराव के कारण मच्छरों का भी आतंक बना हुआ जलभराव के कारण मकानों में दरारें आ गई हैं। साथ ही मच्छरों का आतंक मचा हुआ है। लोग मलेरिया की बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं। प्रशासन हमारी सुनवाई नहीं करता। कुंडा में सेवर की तरफ से पानी आ रहा है। आसपास के नाले बंद पड़े हुए हैं। भरतपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी और नगर निगम कोई सुनवाया नहीं करती।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *