जामताड़ा बाजार की दुकान में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से अग्रवाल ट्रेडर्स में लाखों का सामान जलकर राख

जामताड़ा शहर के सुभाष चौक स्थित अग्रवाल ट्रेडर्स में शुक्रवार दोपहर करीब 1:15 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस घटना से पूरे बाजार क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। दुकान के अंदर रखे पाइपों में आग लगने के बाद धमाके जैसी आवाजें आने लगीं, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही टाउन थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। हालांकि, दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय समाजसेवी इरशादुल आरसी ने बताया कि प्रशासन और फायर ब्रिगेड के समय पर पहुंचने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। दुकान मालिक राकेश अग्रवाल ने बताया कि बिजली के पोल के तार से अचानक निकली चिंगारी के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे यह हादसा हुआ। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय व्यवसायी मौके पर जमा हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *