विधानसभा- घोटाले के आरोपी अधिकारी को सस्पेंड करने की घोषणा:गैर-हाजिर विधायकों से स्पीकर नाराज, उपनेता और मंत्री में नोकझोंक, आरोप लगाए

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने विधानसभा में कहा कि कांग्रेस राज के दौरान नागौर जिले के डेगाना विधानसभा क्षेत्र में विधायक कोष से स्कूलों के लिए दरी पट्टी खरीदने में हुई गड़बड़ी की जांच होगी। जांच से पहले डेगाना के तत्कालीन ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को सस्पेंड करता हूं। इससे पहले प्रश्नकाल के दौरान सवाल लगाने वाले भाजपा विधायक गैर हाजिर मिले तो स्पीकर वासुदेव देवनानी नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि सवाल लगाकर सदन से गैर हाजिर रहना गलत, कल भी तीन चार विधायक नहीं थे, इससे पहले आधुनिक और डिजिटल लाइब्रेरी को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा के बीच नोकझोंक हो गई। वहीं, विधानसभा में आज बहस के बाद डिस्टर्ब एरिया बिल को पारित करवाया जाएगा। कांग्रेस इस बिल के प्रावधानों को खतरनाक बताते हुए विरोध कर रही है। जगत सिंह ने सवाल लगाया, लेकिन सदन में नहीं थे आज भाजपा विधायक जगत सिंह ने नदबई में चंबल धौलपुर-भरतपुर वृहद पेयजल परियोजना से गांवों तक पानी पहुंचाने की समय सीमा के बारे में पूछा था। स्पीकर ने जगत सिंह का नाम पुकारा लेकिन वे मौजूद नहीं थे। इस पर स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा कि सवाल लगाकर सदन से गैर हाजिर रहना उचित नहीं है। कल भी तीन चार विधायक सवाल लगे होने के बावजूद सदन में नहीं थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *