UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। सिविल सेवा परीक्षा में छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के जनकपुर की रहने वाली दर्शना सिंह ने 283वीं रैंक हासिल की है। वे आईपीएस बनेंगी। दर्शना सिंह ने आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग की है। उन्होंने दूसरे प्रयास में यह सफलता अर्जित की है। यूपीएससी के लिए चयनित दर्शना सिंह शुरू से मेधावी रही हैं। वर्ष 2017-18 में उन्होंने 97 प्रतिशत अंकों के साथ डीएवी स्कूल भगवानपुर से बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उनका चयन आईआईटी कानपुर के लिए हुआ था। आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की। दूसरे प्रयास मिली सफलता पिछले वर्ष भी दर्शना सिंह ने प्री और मेंस निकाल लिया था, लेकिन इंटरव्यू में उनका चयन नहीं हो सका। दूसरे प्रयास में उन्होंने 283वां रैंक हासिल किया है। दर्शना सिंह के पिता अरुण सिंह बघेल पेशे से किसान हैं। वे सोसाइटियों का संचालन भी करते हैं। दर्शना सिंह की मां सीमा सिंह जनकपुर नगर पंचायत की पार्षद हैं।


