दुल्हन के रिश्तेदारों की बस पलटी,ड्राइवर को हार्टअटैक की आशंका:एक मौत, 20 लोग घायल, अहमदाबाद से सीकर जा रहे थे

अजमेर में शादी-समारोह में जा रही एक स्लीपर बस पलट गई। हादसे में बस के ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं, दुल्हन पक्ष के 20 से ज्यादा रिश्तेदार घायल हो गए। पुलिस के अनुसार बस अहमदाबाद से सीकर जा रही थी। आशंका है कि एक्सीडेंट ड्राइवर को हार्टअटैक या नींद की झपकी के कारण हुआ है। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 3.30 बजे शहर के आदर्श नगर थाने के सामने हुआ। 7 मार्च को सीकर में है शादी
बस सवार घायल महिला किरण अग्रवाल ने बताया कि 7 मार्च को सीकर में बहन की बेटी की शादी होनी है। दुल्हन पहले ही जा चुकी थी। बाकी रिश्तेदार बस से जा रहे थे। इस दौरान एक्सीडेंट हो गया। हादसे के समय सभी लोग सो रहे थे। एक्सीडेंट कैसे हुआ इसकी जानकारी नहीं है। उनकी आंख खुली जब बस में चीख-पुकार मची हुई थी। कई घायल बुरी तरह फंस गए थे। बस अहमदाबाद से शुक्रवार दोपहर को निकली थी। अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, फिर पलटी
सर्कल ऑफिसर (CO) मनीष बड़गुजर ने बताया कि स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी। सभी घायलों को जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने पर जेएलएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर अनिल सामरिया और अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे भी अस्पताल पहुंच गए थे। जानकारी के अनुसार कई घायलों के सिर-मुंह पर भी चोट लगी है। ड्राइवर को झपकी या अटैक आने से हादसे की आशंका
बड़गुजर ने बताया कि एक्सीडेंट में ड्राइवर विजय सिंह (55) निवासी, अहमदाबाद की मौत हुई है। वहीं, एक घायल का दावा है कि बस पलटने से पहले लहराने लगी थी। वो ड्राइवर के पास गया तो वह मूवमेंट नहीं कर रहा था। ऐसा महसूस हुआ कि उसे हार्टअटैक आया है। हालांकि, जेएलएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर अनिल सामरिया ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ड्राइवर की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। यह यात्री हुए हैं घायल
घायलों में अभिषेक अग्रवाल (33), केशवी (2), रेणु (45), बृजमोहन अग्रवाल (56), सुमित अग्रवाल (45), दिनेश प्रसाद (50), किरण (52), बृजमोहन पटेल (20), जीतू महाराज (50), मयूर चौहान (20), दिनेश अग्रवाल (54), आशा मोयल (60), जतिन (25), पायल (30), वंदना (65), खेमचंद अग्रवाल (50), इरल अग्रवाल (20), दिनेश (62), सुनीता (50), हरीश अग्रवाल (60), अंजलि (50), विपिन (50) और उत्सव (20) घायल हुए हैं। ये खबर भी पढ़ें आसींद में वैन-ट्रेलर की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत:1 की हालत गंभीर, NH-158 पर अलसुबह 4 बजे हुआ हादसा भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे में नेशनल हाईवे-158 पर वैन और ट्रेलर की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बार थाना इलाके में बदनोर और बार के बीच शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *