सीकर में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा:आरयूबी के पास पड़ा मिला शव, आरोपी की तलाश कर रही पुलिस

सीकर के रानोली थाना इलाके में महिला के मर्डर का मामला सामने आया है। महिला का शव अंडरपास के नजदीक पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। महिला के शव को पलसाना हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। जहां उसका मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम होगा। जानकारी के मुताबिक घटना रानोली थाना इलाके में गोरिया रेलवे अंडरपास के नजदीक की है। यहां आज सुबह महिला का शव मिला। सूचना मिलने पर डीएसपी कैलाश कंवर, रानोली SHO रामलाल, FSL टीम मौके पर पहुंची और मौके से साक्ष्य जुटाए। पत्नी का मर्डर कर शव फेंका पुलिस के मुताबिक मृतक महिला का नाम ममता है। जो झुंझुनूं जिले के परसरामपुरा की रहने वाली है। इसने अजय नाम के लड़के के साथ लव मैरिज की थी। इसके बाद से दोनों साथ रह रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अजय ने ही अपनी पत्नी ममता को मौत के घाट उतारा इसके बाद उसके शव को यहां लाकर पटक दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *