सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली, ASI के सिर में घुसी:मौके पर ही मौत, भाई बोले- ड्यूटी से घर लौटकर अनलोड कर रहे थे

भीलवाड़ा में सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली ASI के सिर में घुस गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ASI घर पर रिवॉल्वर को अनलोड कर रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे का है। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर एसपी धर्मेंद्र सिंह और कोतवाली थाना पुलिस उनके घर पहुंची। मौके की फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी करवाकर शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। एएसआई महावीर सिंह (44) कोतवाली थाने में तैनात थे। उनका कुछ दिन पहले ही हेड कॉन्टेबल से ASI के पद पर प्रमोशन हुआ था। डीएसपी सज्जन सिंह ने बताया- प्रारंभिक जांच में यह एक्सीडेंट है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। घर पर रिवॉल्वर से निकाल रहे थे बुलेट ASI के चचेरे भाई तेजप्रताप सिंह ने बताया- भाई महावीर ​सिंह कल रात को ड्यूटी पर थे। सुबह 8 बजे ग्रुप में मैसेज डाला। इसके बाद वे घर पर आए। अपनी सर्विस रिवॉल्वर से बुलेट निकाल रहे थे। तीन बुलेट निकाल चुके थे। चौथी बुलेट निकालते वक्त सिर में फायर हो गया। उन्होंने घर में चाय बनाने के लिए बोला था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि लोड रिवॉल्वर घर पर रखना सही नहीं है। पिता भी पुलिस में रहे महावीर सिंह साल 2003 में पुलिस में भर्ती हुए थे। उनके पिता अर्जुन सिंह राठौड़ भी राजस्थान पुलिस में थे। वे 2018 में भीमगंज पुलिस थाने से ASI पद से रिटायर हुए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *