ADG क्राइम ने किया कोतवाली थाने का निरीक्षण:ADG घुमरिया बोले, सवाई माधोपुर जिले की कानून व्यवस्था अन्य जिलों से बेहतर

सवाई माधोपुर जिला अन्य जिलो से बेहतर है। यहां कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक है। इसी के साथ यहां दर्ज मुकदमों की पेंडेंसी अन्य जिलों की तुलना में कम है। यह कहना अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक क्राइम हवासिंह घुमरिया का है। घुमरिया जिले के दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण के लिए यहां आए हुए हैं। मंगलवार शाम को एडीजी क्राइम हवासिंह घुमरिया सवाई माधोपुर पहुंचे। जिसके बुधवार सुबह उन्हें एसपी ममता गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस लाइन मैदान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान एडीजी घुमरिया ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सम्पर्क सभा भी आयोजित की। जिसमें पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। जिसके बाद एडीजी ने एसपी ऑफिस का मुआयना किया। यहां एडीजी क्राइम ने जिले के थानाधिकारियों की क्राइम मिटिंग ली। जिसके बाद गुरुवार सुबह वह कोतवाली थाने पहुंचे। कोतवाली थाने पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली थाने के स्टाफ के साथ वन टू वन बातचीत की। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिले में नफरी कम है। इसी समस्या से राजस्थान के सभी जिले प्रभावित हैं। जिसके लिए सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। सायबर क्राइम को लेकर घुमरिया ने कहा कि यह अपराध का एक नया तरीका इजाद हुआ है। जिसके चलते लोगों को अब ज्यादा सावधान रहने की आवश्कता है। पुलिस की ओर से सायबर अपराधों की रोकथाम के लिए आपरेशन सायबर शील्ड चलाया जा रहा है। जिसके तहत प्रदेश में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *