भिलाई-3 में गिरने लगा जल स्तर, कई इलाके में अभी से जल संकट, आयुक्त ने समस्या दूर करने दिया भरोसा

भिलाई 3 क्षेत्र में फरवरी से ही जल स्तर घटने लगा है। जिन इलाकों में भूमिगत जल स्रोतों से पानी सप्लाई की जा रही है, वहां जलसंकट की स्थिति बन गई है। अमृत मिशन के तहत बिछाई गई पाइप लाइन से इन प्रभावित एरिया को जोड़ा जा सकता है, लेकिन निगम के पास फिलहाल पाइप लाइन नहीं है। जिसके कारण लोगों की समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है। आयुक्त को यह जानकारी बुधवार को नेता प्रतिपक्ष रामखिलावन वर्मा के नेतृत्व में पार्षदों के प्रतिनिधि मंडल ने दी। पार्षदों ने आयुक्त से क्षेत्र के सभी सरकारी भवनों में वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने की भी मांग की। उनका कहना है कि निजी मकानों में इसे अनिवार्य किया गया है और उसे लागू करने निगम प्रशासन जितना सख्ती उन पर दिखा रहा है उतना ही दबाव सरकारी भवन को लेकर भी बनाया जाना चाहिए। ताकि इससे क्षेत्र का जलस्तर रिचार्ज हो सके। आयुक्त ने जल्द ही पाइप खरीदे जाने का आश्वासन दिया। जिससे एकता नगर जैसे कई इलाके में बिछाई जा सके। साथ ही सरकारी भवनों में वॉटर हार्वेस्टिंग लगाए जाने को लेकर भी आदेश जारी करने की बात कही। प्रतिनिधि मंडल में सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर, पार्षद तुलसी ध्रुव, सत्यप्रकाश, शिव कुमारी, गुरुचरण सिंह, संजय यादव शामिल थे। पार्षदों के प्रतिनिधि मंडल ने शहर की सफाई व्यवस्था को भी दुरूस्त किए जाने पर जोर दिया। उनका कहना है कि सफाई कर्मियों की कमी की वजह से कचरा ठीक ढंग से नहीं उठ रहा। इससे वार्डों में इधर-उधर कचरा फैला रहता है। वर्तमान में 140 कर्मी ही सफाई कार्य कर रहे है। इनकी संख्या बढ़ाना जरूरी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *