मुक्तसर में गुरुद्वारा साहिब में चलीं गोलियां:चार घायल, कारें टूटीं; गोलक खोलने को लेकर प्रधान और सरपंच के बीच विवाद

मुक्तसर साहिब जिले के गांव भूदड़ में दो पक्षों में जमकर विवाद देखते-देखते खूनी रूप ले लिया। दोनों पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग में चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि विवाद सेवा संभालने और गोलक खोलने को लेकर हुआ है। इसमें गुरुद्वारा साहिब के प्रधान और सरपंच के बीच तनातनी हो गई। इसको लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान वहां कारें भी टूटीं और दो लोगों को छर्रे भी लगें हैं। सेवा संभालने को लेकर चल रहा था विवाद मिली जानकारी के अनुसार गुरु साहिब में मोहिंदर सिंह पांच साल से प्रधान हैं। सेवा संभालने को लेकर उनके और गांव के सरपंच अमनदीप सिंह के बीच विवाद चल रहा है। गुरुवार को गोलक खोलने को लेकर विवाद शुरू हुआ। इस मौके पर दोनों पक्षों के 15-15 लोग मौजूद थे। पहले उनके बीच कहासुनी हुई। देखते-देखते दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष शुरू हो गया। उनके बीच गोलियां चलने लगीं। गोली लगने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। लोगों का कहना है कि चार लोग घायल हुए हैं जबकि पुलिस दो लोगों के घायल होने की बात कह रही है। इसके अलावा यहां तीन कारें भी टूटी हैं। पुलिस बोली- गोलियां लगने की जांच की जा रही है सब इंस्पेक्टर दीपिका रानी का कहना है कि गांव भूंदड़ में बाबा भूंदड़ साहिब गुरुद्वारा साहिब में गोलक को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हुई है। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा साहिब के प्रधान मोहिंदर सिंह पांच साल से प्रधान हैं। उनके और सरपंच अमनदीप सिंह के बीच गुरुद्वारा साहिब की गोलक खोलने को लेकर लड़ाई हुई। इस दौरान कारें टूटी हैं और दो लोगों को छर्रे लगे हैं। उन्होंने बताया कि इसकी जांच कर रहे हैं कि उन्हें गोलियां लगी हैं या नहीं। बताया जा रहा है कि मौके पर दोनों पक्षों के 15-15 लोग मौजूद थे। घायलों में सुखदेव सिंह और बलदेव सिंह बताए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *