35 करोड़ रुपए से दुर्ग की 17 प्रमुख सड़कों का निर्माण और चौड़ीकरण होगा, ट्रैफिक की समस्या से नागरिकों को राहत

छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश किए बजट में दुर्ग को कई सौगात मिली है। दुर्ग शहर के 17 प्रमुख सड़क को दुरुस्त करने और धमधा रोड किनारे दोनों नाली बनाने 35 करोड़ राशि की बजट में स्वीकृत की गई है। अब दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछेगा। विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से इतने बड़े स्तर पर सड़क बनाने पहली बार शासन से राशि स्वीकृत हुई है। सड़क की दशा बेहतर होने से नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी। राशि से विभिन्न सड़क का नवीनीकरण, चौड़ीकरण और कई स्थान पर पहुंच मार्ग बनाया जाएगा। दुर्ग विस क्षेत्र के नागरिकों की मांग के अनुरूप विधायक गजेन्द्र ने विकास कार्य कराने बजट में स्वीकृति दिलाई है। विधायक गजेंद्र ने बताया कि बजट में समाज के अंतिम व्यक्ति तक की सुविधा का ध्यान रखा गया है। सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए स्वीकृति से बढ़ते ट्रैफिक दबाव से लोगों को राहत मिलेगी। शहर में इन 17 सड़कों की दशा जल्द बदल जाएगी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *