छत्तीसगढ़ सिंधी काउंसिल का होली मिलन:सांसद बृजमोहन ने कहा- होली मस्ती और भाईचारे का पर्व, प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने युवाओं को दी बधाई

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ इकाई ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए। सांसद ने कहा कि होली भाईचारे और मस्ती का पर्व है और सभी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर उमंग के साथ होली मनाते हैं। सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने कहा कि युवाओं में होली के समय एक अलग उत्साह होता है और यह खुशियां लेकर आती है। मुखी महेश दरयानी ने भी सभी को होली की बधाई दी। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के साथ प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, सुनील कुकरेजा, डॉक्टर एन.डी. गजवानी, मुखी संजय जैसिंघ, नितिन कृष्णानी, युवा विंग अध्यक्ष जीतू लोहाना, सनी पंजवानी, आकाश मेघानी, विशाल केशवानी, लवीश मोटवानी, पवन लोहाना, हितेश गजवानी, अविनाश गंगवानी, विनय वाधवानी और महिला विंग अध्यक्ष काजल सचदेव, लक्ष्मी चंचलानी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *