मोगा में युवक की मौत मामले में तीन पर केस:फरीदकोट का युवक दो लोगों के साथ गया था बठिंडा, रास्ते में घायल पड़ा मिला

मोगा जिले के समालसर थाना पुलिस ने एक युवक की मौत के मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवक अपने दोस्तों के साथ गया था और फिर सड़क पर घायल अवस्था में मिला था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि फरीदकोट निवासी ​पिता गुरदास सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, उनका बेटा हरदीप सिंह गांव पंजगराई कलां के सुखबीर सिंह उर्फ कुल्लू के साथ अपने दूसरे बेटे मंगल सिंह की मोटरसाइकिल पर बठिंडा जिले के हमीरगढ़ गांव गया था। देर शाम तक हरदीप सिंह घर नहीं लौटा। इसके बाद रात करीब आठ बजे उनके बेटे मंगल सिंह ने हरदीप सिंह के मोबाइल फोन पर कॉल की। फोन किसी अज्ञात व्यक्ति ने उठाया और बताया कि हरदीप सिंह चोट लगने के कारण गिरा पड़ा है। इसपर परिवार को लोग घायल हरदीप सिंह को इलाज के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज व अस्पताल फरीदकोट में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स अस्पताल बठिंडा रेफर कर दिया। एम्स बठिंडा में इलाज के दौरान 5 मार्च को दोपहर करीब ढाई बजे हरदीप सिंह की मौत हो गई। पिता का आरोप- रंजिश में बेटे हत्या की शिकायतकर्ता गुरदास सिंह ने पुलिस को बताया कि इकबाल सिंह पुत्र निर्मल सिंह तथा सुखबीर सिंह उर्फ कुल्लू पुत्र बोहड़ सिंह निवासी पंजगराई कलां और उनके एक अन्य साथी ने उसके बेटे हरदीप सिंह के साथ मारपीट की, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि करीब तीन दिन पहले इकबाल सिंह की तरसेम सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी बाबा जीवन सिंह नगर, गांव पंजगराई के पास आपस में लड़ाई हुई थी, जिसे उसके बेटे हरदीप सिंह ने छुड़वाया था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसके बेटे पर हमला कर दिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *