सूरजपुर में मंत्री के पति के साथ धक्का-मुक्की, कुर्ता फटा:ओडगी जनपद पंचायत चुनाव में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में हाथापाई, सीईओ कक्ष में झड़प

सूरजपुर जिले के जनपद पंचायत ओडगी में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक, धक्का-मुक्की और हाथापाई हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि राज्य की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति के साथ धक्का-मुक्की हुई, जिससे उनका कुर्ता फट गया। स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर माहौल शांत कराया। जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच पहले से ही टकराव की स्थिति बनी हुई थी। चुनाव से पहले सीईओ के कक्ष में राज्य की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति ठाकुर प्रसाद राजवाड़े और अपने समर्थकों के साथ बैठे हुए थे। इसी दौरान कक्ष से बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। इस दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में कहासुनी शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे उग्र होती चली गई। इस आरोप के बाद दोनों दलों के नेता आमने-सामने आ गए और सीईओ केबिन में हंगामा मच गया। मंत्री के पति के साथ धक्का-मुक्की, बढ़ा तनाव
इस विवाद के दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति भी विवाद में उलझ गए। भीड़ के बीच उनके साथ धक्का-मुक्की हुई और हाथापाई के दौरान उनका कुर्ता फट गया। इस घटना के बाद माहौल और ज्यादा गरम हो गया, जिससे दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस को मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप करना पड़ा। कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस पार्टी ने इस पूरे घटनाक्रम के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा प्रशासन पर दबाव डालकर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करना चाहती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थित कार्यकर्ता चुनाव को गलत तरीके से जीतने के लिए नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। मंत्री के पति ने कहा, कांग्रेस ने यूपी से बुलाए गुंडे वहीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति ठाकुर प्रसाद राजवाड़े ने कहा, चुनाव से पहले सीईओ के कक्ष में हम लोग बैठे हुए थे। नवरा​त्र आने वाला है। इसी सिलसिले में सीईओ से बात करना था। इसी दौरान कांग्रेस के गुंडे हल्लाबोल करते हुए कक्ष में घुस आए और कक्ष में बैठने को सवाल करने लगे। इसी बात को लेकर धक्का-मुक्की करने लगे। इनकी गुंडागर्दी इतनी चरम पर है कि ये लोग यूपी से गुंडे बुलाकर ले आए थे। ये कांग्रेस का असली चरित्र है। मौके पर पहुंचकर हंगामा को शांत कराया ओडगी एसडीओपी राजेश जोशी ने कहा, सीईओ कक्ष में विवाद की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग किया। पुलिस अधिकारियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए हंगामे को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। हालांकि, इस मामले में किसी के खिलाफ अभी तक कोई आधिकारिक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। ……………………………………….. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें डौंडी जनपद पंचायत चुनाव स्थगित:बालोद में कांग्रेस का हंगामा, निर्वाचन की कुर्सियां फेंकी, अधिकारियों से धक्का-मुक्की; कार्यकर्ता बोले-BJP हार रही थी इसलिए चुनाव रोका बालोद जिले के डौंडी जनपद पंचायत चुनाव की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। जिसके बाद कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन कार्यालय की कुर्सियां फेंकी और निर्वाचन अधिकारियों से धक्का मुक्की की। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *